अब हर पंचायत में शुरू होगी आधार सेवा, पंचायत स्तर पर मिलेंगी 64 प्रकार की नागरिक सेवाएं
बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के बीच जल्द ही करार होने की तैयारी है। इस करार के बाद बिहार की पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए जाने की योजना है। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, राज्य की करीब 8,053 पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे ग्रामीण लोगों को आधार से संबंधित काम के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने की परेशानी कम हो सकती है।
Read Full Article